Amritsar Airport को बम से उड़ाने की धमकी; तलाश जारी

Amritsar airport news: अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल सेंटर राजासांसी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंडिगो एयरलाइंस…

Amritsar airport news: अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल सेंटर राजासांसी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंडिगो एयरलाइंस के आधिकारिक ईमेल के माध्यम से इंडिगो एयरलाइंस (INDIGO Airlines)के रिसेप्शन काउंटर पर संदेश भेजा कि उसने हवाई अड्डे पर छह बम रखे हैं.(Threat to bomb Amritsar airport)

अगर उसके बताए पते पर एक करोड़ रुपये नहीं भेजे तो हवाई जहाज से उड़ा दिया जाएगा. इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद इस मामले में शामिल एक व्यक्ति की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ ​​साबी पुत्र दर्शन सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई. पुलिस ने उक्त व्यक्ति को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है और उससे गहनता से पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *