Airtel Plan: एक रिचार्ज में मिलेंगे कई सारे ऑप्शन; बेहद खास है Airtel का ये प्लान

Airtel users: एयरटेल के पोर्टफोलियो (Airtel Platform) में आपको कई रिचार्ज प्लान्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी सस्ते महंगे कई ऑप्शन देती है. ब्रांड कुछ…

Airtel users: एयरटेल के पोर्टफोलियो (Airtel Platform) में आपको कई रिचार्ज प्लान्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी सस्ते महंगे कई ऑप्शन देती है. ब्रांड कुछ खास प्लान्स भी ऑफर करता है. कंपनी प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के प्लान ऑफर करती है. अगर आप कई लोगों के लिए एक प्लान चाहते हैं, तो कंपनी के फैमिली प्लान ट्राई कर सकते हैं. अगर आप चार लोगों के लिए एक प्लान चाहते हैं, तो कंपनी के पोर्टफोलियो में दो पोस्टपेड प्लान मिलते हैं. आपको 1199 रुपये और 1399 रुपये का प्लान मिलेगा. 

मिलेंगे कई सारे  ऑप्शन
आप 1199 रुपये का प्लान ट्राई कर सकते हैं. इस रिचार्ज प्लान में आप तीन कनेक्शन को जोड़ सकते हैं. यानी कुल चार लोग अपना कनेक्शन एक्टिव रख पाएंगे. इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स (लोकल + STD + रोमिंग) मिलती हैं. इसके अलावा आपको डेटा और SMS बेनिफिट्स मिलेंगे. 

डेली मिलेंगे 100 SMS 
इसके अलावा 200GB का डेटा रोलओवर मिलता है. साथ ही 100 SMS डेली मिलेंगे. साथ ही कंपनी OTT प्लेटफॉर्म्स का भी एक्सेस दे रही है. 

190GB डेटा मिलता है
इसमें यूजर्स को कुल 190GB मंथली डेटा मिलता है. इसमें 100GB डेटा प्राइमरी कनेक्शन को और 30GB सभी एडिशनल कस्टमर्स को मिलेंगे. 

OTT का एक्सेस
रिचार्ज प्लान के साथ Amazon Prime का 6 महीने का मेंबरशिप मिलता है. इसके अलावा Disney+ Hotstar Mobile का एक साल का एक्सेस मिलता है. 

एडिशनल बेनिफिट्स हैं
Airtel Xstream Play, Wynk Premium का एक्सेस मिलता है. इसके लिए यूजर्स को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *