Punjab-Haryana Weather Update: हरियाणा और पंजाब (Punjab-Haryana Weather Update) में पिछले कुछ दिनों से मानसून एक बार फिर सुस्त पड़ गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन 12 जिलों में 50 फीसदी तक बारिश होने की संभावना जताई है.सके साथ ही कुछ दिन से हुई हल्की बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में 1.3 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई. जबकि सबसे अधिक तापमान लुधियाना के अंतर्गत समराला में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया.(Punjab Weather news)
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक, आज की स्थिति की बात करें तो पंजाब में मॉनसून फिर सुस्त हो गया है. पंजाब में आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मनसा में 50 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है.
वहीं चंडीगढ़(Chandigarh weather news) में आज न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 31.55 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.



