मेष(Aries Horoscope)- आसपास उत्साहजनक माहौल बना रहेगा. भाग्य से परिणाम संवरेंगे. लाभ में वृद्धि बनी रहेगी. चहुंओर से शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. संकल्प पूरा करें. निसंकोच आगे बढेंगे. संसाधनों में वृद्धि होगी. कार्य अवरोध दूर होंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. आस्था अध्यात्म को बल मिलेगा. पेशेवर मामले सधेंगे.
वृष(Taurus Horoscope)- समय सुधार पर बना हुआ है. शाम से अधिक प्रभावशाली स्थितियां बनेंगी. भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. अजनबियों पर भरोसे की आदत से बचेंगे. आवश्यक कार्यों में अनुशासन व निरंतरता रखेंगे. स्वास्थ्य संबधी विषयों की अनदेखी से बचें. जल्दबाजी में समझौते नहीं करें.
मिथुन(Gemini Horoscope)- आवश्यक मामले शाम तक पूरे कर लें. साझीदारी के प्रयासों में तेजी रहेगी. हितलाभ बेहतर बनाए रखेंगे. परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी. प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी. श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी. आय के स्त्रोत बढ़ेंगे. वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे. करियर कारोबार में संवार बढ़ेगा.
कर्क(Cancer Horoscope)- कारोबारी परिस्थियियों सकारात्मक बदलाव के प्रयास बढ़ाएंगे. मेहनत और लगन से कार्यगति तेज होगी. नौकरीपेशा एवं सेवाक्षेत्र से जुड़े जन बेहतर करेंगे. व्यवसायिक विषयों में गति आएगी. नियम अनुशासन पर जोर रखेंगे. रुटीन और निरंतरता पर ध्यान देंगे. लिखापढ़ी के कार्यों में सतर्कता बरतेंगे.
सिंह(Leo Horoscope)- सकारात्मक संबंधों से उत्साहित रहेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में लाभ और प्रभाव बढे़गा. महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने की संभावना बनी रहेगी. बौद्धिक प्रयासों से सफलता पाएंगे. कामकाजी स्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगी. श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को आकर्षित करेंगे. समाज के श्रेष्ठ जनों से प्रभावित होंगे.
कन्या(Virgo Horoscope)- रहन सहन आकर्षक रहेगा. सुख सुविधाओं पर जोर बनाए रखेंगे. व्यक्गित प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी. भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएंगे. पारिवारिक विषयों की ओर रुझान रहेगा. आस्था विश्वास से कार्य करें. करीबियों से सहजता बनाए रखें. निजता पर ध्यान बनाए रखेंगे.
तुला(Libra Horoscope)- वाणिज्यिक लक्ष्य साधेंगे. सामाजिक प्रयासों में तेजी आएगी. बंधुता संवार पर रहेंगी. सहकारिता व साझीदारी में रुचि बनाए रखेंगे. जानकारी जुटाने पर जोर रहेगा. व्यक्तिगत उपलब्धियां बल पाएंगी. खुशियां बढ़ेगी. संवाद संचार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. भावनात्मक विषयों में अंकुश बनाए रखेगे.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- चहुंओर हर्ष आनंद बनाए रखेंगे. परिजनों के साथ संस्कार परंपराओं को बढ़ावा देंगे. संग्रह संरक्षण पर जोर बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. योग्यजन आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. बैंकिग व बचत कार्यों में रुचि लेंगे. समता सामन्जस्यता का भाव रखेंगे. वाणी व्यवहार संवार पाएगा.
धनु(Sagittarius Horoscope)- रचनात्मकता कार्यों को बल मिलेगा. कलात्मकता और रचनात्मकता बल पाएंगे. जीवनशैली संवरेगी. सभी का मान सम्मान बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार बेहतर रहेगा.बड़े प्रयासों को गति देंगे. आर्थिक गतिविधियों को संवारेंगे. स्मरणीय पल साझा करेंगे. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगा.
मकर (Capricorn Horoscope)- रिश्तों में बड़प्पन दिखाएंगे. नीति नियमों का पालन करेंगे. संबंधियों का सम्मान रखेंगे. संस्कारों को बढ़ावा देंगे. आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा. सूझबूझ व सतर्कता बढ़़ाएं. पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे. भेंटवार्ता व संवाद में सहजता रखेंगे. प्रलोभन में न आएं. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. रिश्तें संवारने का प्रयास करेंगे.
कुंभ(Aquarius Horoscope)- शाम तक जरूरी कार्य कर लें. करियर कारोबार से जुड़े जन बेहतर करेंगे. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्यों की प्राप्ति होगी. लाभ और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी. विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी. वचन बनाए रखेंगे. प्रबंधन में सफलता पाएंगे.नियंत्रित जोखिम उठाने की सोच रखेंगे.
मीन(Pisces Horoscope)- कामकाज सकारात्कता स्तर बेहतर बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रबंधन बढ़ाएंगे. योग्यता प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे. पेशेवरों का फोकस बढ़ेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लाभ के अवसर बढेंगे. बड़े लक्ष्य साधेंगे. सक्रियता और निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. विभिन्न गतिवधियों में रुचि रखेंगे.



