Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल समेत देश के कई राज्यों में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. इस महीने यानी अगस्त में पंजाब में 73.5 मिमी बारिश हुई है(Weather news). इस बीच पंजाब में सुबह से ही मौसम सुहावना हो गया है. सुबह से लगातार बारिश हो रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.(Punjab-Haryana Weather Update)
चंडीगढ़ (Chandigarh weather update) में मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, पिछले दो दिनों से चंडीगढ़ में बारिश नहीं हो रही है. इसके चलते कल अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था. इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वह भी सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था. मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक हल्की बारिश की संभावना जताई थी. लेकिन बारिश नहीं हुई. इस समय केवल बादल छाए हुए हैं. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में इस मानसून सीजन में पिछले साल की तुलना में कम बारिश हुई है. पिछले कुछ दिनों से पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में भारी बारिश के कारण जलभराव और यातायात बाधित हुआ है.
वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 213 सड़कें बंद हैं. मौसम विभाग ने बुधवार को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. कई राज्यों में बिजली गिरने का भी अलर्ट है.इसके साथ ही स्टेट इमरजेंसी डिपार्टमेंट ने बताया कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में 110 लोगों की जान जा चुकी है.



