Hoshiarpur News: भारी बारिश के कारण पंजाब और हिमाचल की सीमा पर जैजो दोआबा के बाहरी इलाके चाऊ में एक इनोवा गाड़ी बाढ़ में बह गई और झिंड्या के पास कुछ दूरी पर फंस गई. वाहन में सवार 11 लोगों में से एक को बचा लिया गया जबकि 6 की मौत हो गई जबकि तीन अभी भी लापता हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी में सवार लोग एक ही परिवार के हैं और ये सभी शादी के लिए हिमाचल प्रदेश के देहरा मेहतपुर गांव से नवांशहर जा रहे थे. पुलिस और ग्रामीण तलाश कर रहे हैं.
बता दें पंजाब के 6 जिलों में रात से ही बारिश हो रही है. इनमें लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर शामिल हैं. होशियारपुर में रात से हो रही बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया. मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. पटियाला, मोहाली, कपूरथला, तरनतारन, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में भारी बारिश की आशंका है.



