Weather Update: पंजाब-हरियाणा में बारिश से गर्मी से बड़ी राहत, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Punjab- Haryana Weather Update: पंजाब के कई जिलों में आज बारिश हो रही है जिससे पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम…

Punjab- Haryana Weather Update: पंजाब के कई जिलों में आज बारिश हो रही है जिससे पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग द्वारा पंजाब के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस बार हरियाणा और पंजाब में कम बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई.(Punjab- Haryana Weather Update)

वहीं पहाड़ों पर भारी बारिश का कहर जारी है. हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं. इसका असर पंजाब में देखने को मिला है. पंजाब में सुबह से लगातार बारिश जारी है. (Punjab weather news) पंजाब में कल का न्यूनतम तापमान 28.89 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42.05 सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह की आर्द्रता 35% दर्ज की गई.

चंडीगढ़ में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी. पंजाब और हरियाणा में इस बार मॉनसून की रफ्तार धीमी है और पहाड़ी इलाकों में बारिश अब भी कहर बरपा रही है. मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने शनिवार को प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

पंजाब (Punjab weather update)में मानसून के कमजोर होने से तापमान बढ़ रहा है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अगर आज की बात करें तो आज पंजाब के अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही है. इस बारिश के मौसम में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. सुबह से ही बादल छाए हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *