वृद्ध को आधा किलोमीटर तक घसीटती ले गई बरीजा कार, लड़के फरार, बुजुर्ग की मौत

Mohali Accident: मोहाली में सुबह-सुबह एक भीषण हादसा हुआ है. गुरुघर से एक्टिवा पर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी.…

Mohali Accident: मोहाली में सुबह-सुबह एक भीषण हादसा हुआ है. गुरुघर से एक्टिवा पर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार वृद्ध को आधा किलोमीटर तक घसीटती ले गई.

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब तीन बजे फेस सेवन लाइट प्वाइंट स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के लिए घर से निकले एक्टिवा सवार बुजुर्ग को बरीजा कार ने टक्कर मार दी. हादसे से आधा किलोमीटर दूर तक वृद्ध घिसटता हुआ आगे चला गया. कार रुकते ही तीन लड़के तो मौके से भाग निकले, लेकिन कार में सवार चार लड़कियों को लोगों ने मौके पर  ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

लोगों के चिल्लाने के बाद भी कार नहीं रुकी, रुकने के बाद जब लोगों ने पीछा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले. जब लोगों ने लड़कियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि हम क्लब से वापस आ रहे थे और घूमने निकले थे और कब हादसा हो गया हमें कुछ पता नहीं चला.

लोगों के मुताबिक लड़कियों के मुंह से शराब की गंध भी आ रही थी. पुलिस ने अब उनका मेडिकल परीक्षण कराया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बता दें मौके पर पहुंचे उनके भाई तजिंदर सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह एजुकेशन बोर्ड में काम करते हैं और उनकी रिटायरमेंट अगले साल थी और वह हर दिन सुबह 3.30 बजे गुरुद्वारा अंब साहिब में सेवा करने के लिए घर से निकल जाते थे. उन्होंने आगे बताया कि हमें  किसी का फोन आया कि एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकि है.  जब हम मौके पर आए तो रणजीत सिंह कार के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था.  दो घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा, न तो एंबुलेंस आई और न ही पुलिस उसके शव को अस्पताल ले गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *