Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के वीडियो (Delhi metro viral video) आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.कोई रील बनाते दिखता है तो कोई लड़ाई-झगड़ा करते हुए मिलता है. हाल में एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो में हुए झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की और एक लड़के को आपस में बहस करते हुए देखा जा रहा है. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ जाती है कि लड़की गुस्से में लड़के को खींचकर एक थप्पड़ मार देती है.
आपस में भिड़े लड़का-लड़की
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का मेट्रो की सीट पर बैठा है और एक लड़की उस पर चिल्ला रही है. सीट को लेकर शुरू हुआ ये विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ जाता है कि आसपास के लोग भी इकट्ठा हो जाते हैं. बात हाथापाई तक पहुंच जाती है, और अचानक लड़की लड़के को थप्पड़ जड़ देती है. लड़का भी जवाब में कोहनी मारने की कोशिश करता है. आखिरकार, मेट्रो में मौजूद यात्री किसी तरह झगड़े को शांत कराते हैं.
बता दें ये वीडियो @gharkekalesh पेज पर X प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान रह जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
Kalesh inside Delhi Metro over seat issues (Girl slaps a guy inside Metro)
pic.twitter.com/7mHy9MJNmq— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 27, 2024
ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, और लोगों ने इसे खूब शेयर किया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं, जहां कुछ लोग इस पर मजे ले रहे हैं, वहीं कुछ इसे अनुशासनहीनता की मिसाल मान रहे हैं.



