Punjab-Haryana Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने लेटेस्ट मौसम अपडेट में उत्तर भारत में 4 से 5 दिनों तक मानसून के एक्टिव होने की संभावना जताई है. पूर्वी और मध्य भारत में भी तेज बारिश होने का अनुमान है. (Weather Update)
पंजाब के लोगों को आने वाले दो दिनों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है. क्योंकि मौसम विभाग ने बुधवार से दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज 8 जिलों में ऑरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट है. (Punjab-Haryana Weather Update)
औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. सभी जिलों में तापमान 33 डिग्री से ऊपर चला गया है. सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया. जो औसत तापमान से 3.6 डिग्री अधिक है.
वहीं, केरल के वायनाड की बात करें तो यहां मेप्पाडी जिले के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की होने से अबतक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 128 घायल हुए हैं. वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार वायनाड में आने वाले कुछ दिन और खराब हो सकते हैं. मौसम विभाग ने वायनाड के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि पड़ोसी मलप्पुरम, कोझिकोड और कनूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
उमस ने सताया, आज बूंदाबांदी के आसार
राजधानी में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को जुलाई के आखिरी सप्ताह में बारिश का इंतजार ही रहा. आसमान में छिटपुट बादल तो रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई. मौसम वैज्ञानिक प्रदेश में मानसून के फिर से एक्टिव होने से राजधानी में बुधवार से अगले दो दिन बूंदाबांदी व हल्की बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं. मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.



