Punjab-Haryana Weather Update: मौसम में हल्के बदलाव के बाद पंजाब में सोमवार को तापमान में मामूली गिरावट देखी गई है. प्रदेश के अधिकतम औसत तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में आज और अगले 3 दिन तक बारिश का अलर्ट रहेगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि चार दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है.(Punjab haryana weather update)
बुधवार को बारिश को लेकर पंजाब के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान सक्रिय मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है.
वहीं दिल्ली (Delhi weather update)में बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है. पिछले कई दिनों से देश की राजधानी में कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है यानी जुलाई माह का अंत और अगस्त की शुरुआत में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, बारिश के बावजूद भी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में उमस भरी गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.



