‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 313वां दिन: पंजाब पुलिस ने 667 स्थानों पर की छापेमारी; 288 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 29 नवंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 313वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए…

चंडीगढ़, 29 नवंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 313वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 667 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 313वें दिन पुलिस टीमों ने 288 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 7 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान शुरू होने से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 87,453 हो गई है।

इसके अलावा, 180 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना साझा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *