चरखी दादरी, 28 नवंबर
चरखी दादरी के गांव काकड़ोली हट्ठी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। गांव में जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान सुंदर (50) और उनकी पत्नी भानवती देवी (48) के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है।
भाई ही बना भाई का कातिल
बताया जा रहा है कि मृतक सुंदर का बड़े भाई शमशेर के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। मृतक के बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगा है। दोपहर खेतों में बने हुए घर में दोनों भाईयों में झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने दोनों शवों को काकड़ोली हट्ठी से हड़ौदी रोड पर डाला और आल्टो कार लेकर फरार हो गया।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पंहुचकर पुलिस और FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक दंपति के दो बच्चे हैं। बेटी शादीशुदा है और 14 साल का बेटा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
अन्य खबरें जानें –



