रिश्ते हुए शर्मसार, सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पलवल, 26 नवंबर पलवल जिले के होडल मे सौतेली नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को काबू किया…

पलवल

पलवल, 26 नवंबर

पलवल जिले के होडल मे सौतेली नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को काबू किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साल 2018 में भी एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। उस मामले में अदालत ने आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई थी। फिलहाल आरोपी जमानत पर चल रहा है।

सौतेले पिता पर गंभीर आरोप

होडल क्षेत्र की गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वर्ष 2022 में उसकी पहचान के लोगों ने उसकी शादी गांव सौन्द निवासी रोहताश से करवाई थी।वह अपने पति रोहताश और दो बच्चों के साथ पति कि मुंहबोली बहन के घर में किराये पर रहती हैं। कुछ दिन पूर्व वह अपने मायके के गई हुई थी।इस दौरान उसे अपनी नाबालिग बेटी की हालत पर संदेह हुआ तो पूछताछ की तो उसने अपने सौतेले पिता रोहताश व उसके भांजे मन्नू पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

इस घटना के बाद पुलिस ने नाबालिक की मां की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत के दर्ज कर लिया जांच शुरू कर दी ।उन्होंने इस घटना में पुलिस ने आरोपी रोहताश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने  बताया कि आरोपी रोहताश के खिलाफ वर्ष 2018 में पहले भी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज है।अदालत ने आरोपी को  दस वर्ष की कारागार की सजा सुनाई हुई है।आरोपी अभी जमानत पर चल रहा हैं। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Bhiwani से टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए किसान, किसान आंदोलन की 6वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शन, सरकार को वादे याद दिलाएंगे किसान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *