Jio Cheapest recharge: Jio के पोर्टफोलियों में कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं. हालांकि हाल ही में कंपनी ने रिचार्ज को महंगा कर दिया है, जिसकी वजह से कई लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है. आज हम आपको Jio का 28 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं. इसमें बहुत से बेनेफिट्स मिलेंगे. (Jio latest recharge)
क्या है कीमत
यहां 189 रुपये के प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. इसमें 28 दिन की वैलिडिटी और बहुत कुछ देखने को मिलेगा
मिलेगी अनलिमिटेड कॉल
189 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा. इसमें लोकल और STD कॉल शामिल हैं.
मिलेगा 2GB डेटा
Jio के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को सिर्फ 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है. यह प्लान उन लोगों के लिए यूजफुल है, सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान खोजते हैं.
मिलेंगे 300 SMS का एक्सेस
Jio के इस प्लान में यूजर्स को 300SMS एक्सेस करने को मिलेंगे. इंटरनेट ना होने पर इससे भी कम्युनिकेशन कर सकते हैं
इन ऐप्स का एक्सेस
Jio के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को Jio TV, Jio Cinema, Jio Cloud का एक्सेस देखने को मिलेगा.
कहां मिलेगा रिचार्ज
Jio का 28 दिन वाला रिचार्ज प्लान Jio वेबसाइट और MyJio App पर मिलेगा. इसके लिए यूजर्स रिचार्ज के अंदर वैल्यू कैटेगरी में जाना होगा.
यहां और भी रिचार्ज
Jio की इस वैल्यू कैटेगरी के अंदर आपको अन्य 2 रिचार्ज प्लान भी मिल जाएंगे, इसमें 84 दिन का सबसे सस्ता और एक साल का सबसे सस्ता रिचार्ज मिल जाएगा.









