‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 309वां दिन: पंजाब पुलिस ने 585 स्थानों पर की छापेमारी; 249 काबू

चंडीगढ़, 25 नवंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 309वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित एवं मैप…

चंडीगढ़, 25 नवंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 309वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित एवं मैप किए गए 585 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। इस अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब के सहयोग से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 309वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 249 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 86,706 हो गई है।

इसके अतिरिक्त, 201 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

आम नागरिक ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, अपराधों अथवा आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस तक पहुंचाई जा सकती हैं।

इस दौरान, नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने अभियान के 634वें दिन 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 766 ग्राम हेरोइन, 2.5 किलोग्राम अफीम, 2,259 नशीली गोलियां और 100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही इस अभियान के तहत मात्र 634 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 95,308 हो गई है।

नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज तीन व्यक्तियों को नशे का त्याग करने तथा उपचार एवं पुनर्वास के लिए राजी किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *