Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम में मुंहासों की समस्या से निजात पाना के लिए करें ये काम, आएगा खूबसूरत निखार

Skin Care Tips for Monsoon: बारिश के दिनों में कई बार ह्यूमिडिटी की वजह से हमारे चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं. सके साथ ही…

Skin Care Tips for Monsoon: बारिश के दिनों में कई बार ह्यूमिडिटी की वजह से हमारे चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं. सके साथ ही इस मौसम में स्किन ज्यादा सीबम का प्रोडक्शन करती है, जिसकी वजह से स्किन बहुत ज्यादा ऑयली और चिपचिप रहती है. इस वजह से भी पिंपल्स की समस्या बार-बार होती रहती है.
अगर आप भी बरसात के इन दिनों में होने वाले इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.(Skin Care Tips for Monsoon)

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
अगर आप बारिश के मौसम में मुंहासों से परेशान हैं तो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने का रूटीन बना लें. अगर बॉडी के अंदर हाइड्रेट रहेगी तो त्वचा हेल्थी बनी रहेगी. पानी स्किन की समस्या के अलावा कई और समस्याओं में भी फायदा पहुंचाता है. गर्मी के मौसम में वैसे भी पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए.

चेहरे को मॉइस्चराइज रखे
बारिश के मौसम में अक्सर कुछ लोगों की त्वचा ऑयली हो जाती है. ऐसे में उन्हें लगता है कि उन्हें मॉइस्चराइज़र की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है मौसम चाहे जो भी हो अपने चेहरे को मॉइस्चराइज़ करना बेहद जरूरी है. इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी और मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा.

नीम का पेस्ट बनाकर लगाएं
मुहांसों की समस्या को दूर करने के लिए नीम भी बहुत फायदेमंद है. नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासे को कम करने में मदद करते हैं. नीम के इस्तेमाल करने के लिए इसकी पत्तियों को पीसकर एक पेस्ट बना लें और उस पेस्ट को रोजाना रात में सोने से पहले लगा लें. करीब 10 से 15 मिनट लगाने के बाद इसे ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *