Sardar Ji 3 poster launch: दिलजीत दोसांझ की अगली फिल्म का पोस्टर लॉन्च; इस तारीख को होगी रिलीज

Diljit Dosanjh movie: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. जट्ट एंड जूलियट 3 (Jatt and…

Diljit Dosanjh movie: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. जट्ट एंड जूलियट 3 (Jatt and Juliet 3) की भारी सफलता के बाद दिलजीत के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है.दिलजीत की पंजाबी फिल्‍म सरदार जी (Sardar ji 3)के तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट हो चुकी है.(Diljit Dosanjh movie poster launch)

व्हाइट हिल स्टूडियोज और स्टोरीटाइम प्रोडक्शंस ने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) स्‍टार्र फिल्‍म सरदार जी 3 (Sardar Ji 3) का पोस्‍टर रिलीज किया है. पोस्‍टर लॉन्‍च होने के बाद वर्ल्‍ड फेम्‍स कलाकार के प्रशंसकों में काफी उत्‍साह देखने को मिला.

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर सरदार जी 3 का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए घोषणा की,“सरदार जी 3 27 जून 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी.” पोस्टर में दिलजीत की परछाई दिखाई दे रही है, साथ ही बैकग्राउंड में एक ऑडियो क्लिप है जिसमें वह किसी ऐसे व्यक्ति को सही कर रहे हैं जो उन्हें “सरदार जी” के बजाय “सरदार” कहता है. फिल्म को व्हाइट हिल स्टूडियो और स्टोरीटाइम प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

जट्ट एंड जूलियट 3 ने तोड़े रिकॉर्ड
दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा स्‍टार्र फिल्‍म जट्ट एंड जूलियट 3 अभी भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. 27 जून के बाद से अभी भी फिल्‍म देश-विदेश में कमाई कर रही है. दिलजीत की इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर वर्ल्‍ड वाइड 96.89 करोड़ का कलेक्‍शन किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *