हाईवे पर अचानक पलटी बाइक; पीछे आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, Video Viral

Accident news : हाईवे पर बाइक से जा रहे दंपत्ति के साथ बेहद भयानक हादसा हो गया. पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने…

Accident news : हाईवे पर बाइक से जा रहे दंपत्ति के साथ बेहद भयानक हादसा हो गया. पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को  टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपत्ति हवा में उछलकर कार के ऊपर जा गिरे.  यह हादसा गुरुवार को पुणे के जुन्नार तालुका में अहमदनगर-कल्याण राजमार्ग पर हुआ.  हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसा देखने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

वीडियो के मुताबिक, एक जोड़ा हाईवे पर मोटरसाइकिल चला रहा था. अचानक ड्राइवर सड़क के एक तरफ आने के लिए बाइक को दाहिनी ओर मोड़ देता है. पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपत्ति हवा में उछलकर कार के ऊपर जा गिरे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपत्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *