बड़ा हादसा ! 150 की स्पीड, ओवरटेक कर रही कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकराई, छह लोगों की मौत

Rajasthan accident news: राजस्थान में कल रात हुए एक दिल दहला देने वाले हादसे में पंजाब के एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो…

Rajasthan accident news: राजस्थान में कल रात हुए एक दिल दहला देने वाले हादसे में पंजाब के एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसा भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बने अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर बीकानेर के महाजन थाना इलाके में जैतपुर टोल के पास गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे हुआ.

जानकारी के मुताबिक सालासर जा रहे परिवार की कार चावल से भरी ट्रॉली से टकरा गई. कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक लड़की की सांसें चल रही थीं. उन्हें इलाज के लिए पल्लू के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को सभी शवों का महाजन सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया.

मृतकों की पहचान शिव कुमार गुप्ता (50), उनकी पत्नी आरती (48), बेटी सुनैना (24), भूमि (16), बेटा नीरज गुप्ता (22) और खेमंत उर्फ ​​दागू (12) के रूप में हुई है.गुरुवार शाम करीब 7 बजे परिवार मंडी किल्लियांवाली से सालासर के लिए रवाना हुआ. मृतक पंजाब के डबवाली के साथ लगते मंडी किल्लियांवाली में रहता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *