कन्नौज, 24 नवंबर
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सपेसवे पर सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।सड़क किनारे खड़ी स्कूल के बच्चों की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई और 35 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार औरिएंट पब्लिक स्कूल की बच्चे मथुरा और वृंदावन घूमकर लौट रहे थे। बस में 50 बच्चे और 6 टीचर मौजूद थे। मंगलवार सुबह एक्सप्रेसवे पर बस टॉयलेट के लिए रूकी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद पुविस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल बच्चों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुआ गहरा शोक व्यक्त किया है।मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
अन्य खबरें जानें –



