International Emmy Awards 2026 में भारत को लगा डबल झटका, वीर दास पुरस्कार जीतने से चूके, ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ भी चूकी

 चंड़ीगढ़, 24 नवंबर International Emmy Awards 2026 में भारत को निराशा हाथ लगी है। भारत के दोनों उम्मीदवार पुरस्कार जीतने से चूक गए। एमी अवॉर्ड्स…

एमी अवॉर्ड्स

 चंड़ीगढ़, 24 नवंबर

International Emmy Awards 2026 में भारत को निराशा हाथ लगी है। भारत के दोनों उम्मीदवार पुरस्कार जीतने से चूक गए। एमी अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के न्यूयार्क स्थित हिल्टन मिडटाउन में हुआ था। वीर दास की नेटफ्लिक्स स्पेशल ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम‘ और सोनी लिव की सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब‘  को ड्रामा कैटेगरी में ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाई। इंटरनेशनल एमी  अवॉर्ड 2026 में भारतीय अभिनेता विजय सेतुपति ने प्रेजेंटर के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by International Emmy Awards (@iemmys)

एमी अवॉर्ड में चूके वीर दास

बता दें कि वीर दास को शो ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम‘ के लिए नॉमिनेट के लिए किया गया था।  लेकिन बेस्ट कॉमेडी  कैटेगरी में वें जीत नहीं सके।अर्जेंटीना के शो ‘डिवीजन पालर्मो-सीजन 2’ ने यह अवार्ड अपने नाम किया। इससे पहले साल 2023 में भी वीर दास को अपने नेटफ्लिक्स के ‘वीर दास: लैंडिंग‘ के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड जीता था।

रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब भी चूकी

भारत को दूसरा झटका स्पोर्टस ड्रामा सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब‘ पर लगा। इस सीरीज को बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में चुना गया था।इस सीरीज में मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब भूमिकाओं में नजर आए थे। ये सीरीज में अवार्ड नहीं जीत सकी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by International Emmy Awards (@iemmys)

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट

  • बेस्ट ड्रामा सीरीज: कैरेम (फ्रांस)
  • बेस्ट कॉमेडी सीरीज: डिवीजन पालर्मो सीजन 2 (अर्जेंटीना)
  • बेस्ट एक्टर: बॉबी स्कोफील्ड अनफॉरगिवेबल (यूके)
  • बेस्ट एक्ट्रेस: मोना मीना लियोन होली शिट! (बेल्जियम)
  • बेस्ट टेलीनोवेला: लेयला (तुर्किये)
  • बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज: प्रिजनर 951 (यूके)
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: लुई थेरॉक्स: द सेटलर्स (यूके)
  • बेस्ट स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री: द फिलिप्सटाउन वायरकार ग्रां प्री (दक्षिण अफ्रीका)
  • बेस्ट आर्ट्स प्रोग्रामिंग: डर टैलेंटियर्टे मिस्टर एफ. (जर्मनी)
  • बेस्ट नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट: एजुकेटिंग यॉर्कशायर सीजन 2 (यूके)
  • बेस्ट शॉर्ट-फॉर्म सीरीज: डी क्लास वैन 2000 (बेल्जियम)
  • बेस्ट न्यूज: 24 आवर्स इन द किल जोन (यूके)
  • बेस्ट करंट अफेयर्स: एक्सपोजर: ब्रेकिंग रैंक्स इनसाइड इजरायल्स वॉर (यूके)
  • किड्स: एनिमेशन: द स्केयरक्रोज वेडिंग (यूके)
  • किड्स: लाइव-एक्शन: डेक्सटर प्रॉक्टर: द 10-ईयर-ओल्ड डॉक्टर (यूके)
  • किड्स: फैक्चुअल एंड एंटरटेनमेंट: हॉरिबल साइंस (यूके)

अन्य खबरें जानें –

गुहला-चीका में गुरु नानक के 557वें प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन, श्रद्धा और उत्साह के साथ उमड़ी संगत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *