गुहला-चीका में गुरु नानक के 557वें प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन, श्रद्धा और उत्साह के साथ उमड़ी संगत

गुहला–चीका, 24 नवंबर श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुहला-चीका में श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल नगर कीर्तन…

गुहला-चीका

गुहला–चीका, 24 नवंबर

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुहला-चीका में श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। नगर कीर्तन के दौरान पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला और संगत ने गुरु साहिब की शिक्षाओं का संदेश ग्रहण किया।

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

गुरुद्वारा प्रबंधक मेजर सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शहर में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने किसान यूनियन का विशेष आभार जताते हुए कहा कि यूनियन की ओर से संगत के लिए पानी और लंगर की व्यवस्था की गई, जो सराहनीय सहयोग रहा।उन्होंने गुहला प्रशासन का भी धन्यवाद किया और कहा कि नगर कीर्तन के आयोजन में प्रशासन ने पूरी तरह सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

अन्य खबरें जानें –

Gurugram में कृषि मंत्री कृष्ण लाल पंवार बोले- खेल से होगा नशा मुक्त हरियाणा, 2000 खेल नर्सरियों में पसीना बहा रहे युवा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *