Dubai princess posted divorce on instagram: दुबई की राजकुमारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर अपने पति को तलाक दे दिया है. इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. राजकुमारी शेखा माहरा बिन्त मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, जिन्हें शेखा माहरा के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रिय पति, आपकी सगाई किसी और से हो गई है, इसलिए मैं आपको तलाक देती हूं” यह शायद पहली बार है जब यूएई के शाही परिवार के किसी सदस्य ने इस तरह से तलाक की घोषणा की है.
शेखा माहरा की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. पहले तो लोगों को लगा कि किसी ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि उन्होंने वाकई अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा, ”मैं तुम्हें तीन बार तलाक देती हूं.”
इस पोस्ट से साफ है कि शेखा माहरा और उनके पति शेख माना के रिश्ते में खटास आ गई है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. लोगों ने हैरानी जताते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. शेखा महरा और शेखा मन ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और अपनी शादी की तस्वीरों सहित अपनी सभी तस्वीरें हटा दीं. इस घटना ने इंस्टाग्राम पर खूब चर्चा बटोरी है.



