Nuh में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ चौपाल, ग्रामीणों को बताया वोट का अधिकार, हर बूथ पर तैनात होगा वोट रक्षक

नूंह, 24 नवंबर नूंह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा क्षेत्र के गांव आकेड़ा में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल का आयोजन…

नूंह

नूंह, 24 नवंबर

नूंह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा क्षेत्र के गांव आकेड़ा में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ और नूंह विधायक आफताब अहमद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। चौपाल के दौरान मतदाता सूचियों से कथित तौर पर गलत तरीके से वोट काटे जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए और किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए।

हर बूथ पर तैनात होगा ‘वोट रक्षक’

इस दौरान ग्रामीणों को मतदाता सूची से नाम कटने की स्थिति में उसे दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहीदा खान ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले के प्रत्येक बूथ पर ‘वोट रक्षक’ नियुक्त किए जा रहे हैं। ये वोट रक्षक अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जानकारी जुटाकर वोट रक्षक एप्लिकेशन पर अपलोड करेंगे। इसके माध्यम से प्रभावित मतदाताओं की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा और उनके नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

गांव-गांव चलेगा वोट बचाओ अभियान

शहीदा खान ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए गांव-गांव और बूथ स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता के वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

अन्य खबरें जानें –

Gurugram में कृषि मंत्री कृष्ण लाल पंवार बोले- खेल से होगा नशा मुक्त हरियाणा, 2000 खेल नर्सरियों में पसीना बहा रहे युवा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *