Gold-Silver Price Today: शादी सीजन से पहले सोना हुआ महंगा, सोना 2400 और चांदी 3500 रुपये उछली

दिल्ली, 23 नवंबर सोना-चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कईं दिनों से लगातार गिर रहे सोने-चांदी की कीमतों में…

सोना-चांदी

दिल्ली, 23 नवंबर

सोना-चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कईं दिनों से लगातार गिर रहे सोने-चांदी की कीमतों में आज उछाल देखने को मिला है। घरेलू बाजार MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी हुई है। MCX पर सोना 2,400 रुपये और चांदी करीब 3,500 रूपये तक महंगी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 2.06 फीसदी बढ़कर 3,606.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.15 फीसदी बढ़कर 42.10 डॉलर प्रति औंस हुआ है।

घरेलू बाजार में सोने के अलग-अलग कैरेट के भाव में बढौतरी हुई है।24 कैरेट सोने के 12,671 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना के 11,615 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना के 9,491 रुपये प्रति ग्राम दाम बढ़े हैं। चांदी की कीमत करीब 1.52 लाख रुपये प्रीति किलोग्राम के आसपास है।

बता दें कि पिछले लगातार 6 दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी थी। आंकड़ों के अनुसार, 16 से 23 नवंबर के बीच सोने में 7.47 फीसदी और चांदी में 7.89 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ने का कारण AI पर बढ़ते खर्च को लेकर चिंताओं के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ बढ़ा है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में कमजोरी भी एक कारण है।नवंबर के आखिरी दिनों में होने वाले शादी समारोह का सीजन देखते हुए भी कीमतें बढ़ने की आशंका है।

अन्य खबरें जानें –

ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ‘ਚ ਉਮੜਿਆ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਸੈਲਾਬ: ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *