लुधियाना, 22 नवंबर
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लुधियाना पुलिस ने ऑपरेशन CASO के अंतर्गत बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने बस स्टैंड पर आने-जाने वाली बसों और यात्रियों की जांच की।ADCP समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि ड्रग्स की सप्लाई बस ट्रांसपोर्ट के माध्यम से लुधियाना तक पहुंचाई जा रही है।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बस स्टैंड पर यह विशेष ऑपरेशन चलाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई रोकने के लिए पुलिस की ओर से इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें जानें –


