लुधियाना, 22 नवंबर
लुधियाना में तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे।मौके पर मौजूद यात्रियों ने हादसे के लिए बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया।
सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही धुंध और कम विजिबिलिटी के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है।ऐसे में सभी वाहन चालकों से अपील है कि सड़क पर चलते समय रफ्तार धीमी रखें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि खुद के साथ-साथ बसों में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
अन्य खबरें जानें –


