Sri Muktsar Sahib में नशे के खिलाफ जंग तेज, पूरे जिले में चला घेराबंदी और तलाशी अभियान, जगह-जगह लगे चेकपॉइंट

श्री मुक्तसर साहिब, 22  नवंबर पंजाब के DGP और फरीदकोट रेंज के IG के निर्देशों के तहत, श्री मुक्तसर साहिब के SSP, अभिमन्यु राणा (IPS)…

श्री मुक्तसर साहिब

श्री मुक्तसर साहिब, 22  नवंबर

पंजाब के DGP और फरीदकोट रेंज के IG के निर्देशों के तहत, श्री मुक्तसर साहिब के SSP, अभिमन्यु राणा (IPS) के नेतृत्व में, जिले में चल रहे ‘नशे के खिलाफ जंग‘ अभियान के तहत पुलिस ने आज पूरे जिले में ‘घेराबंदी और तलाशी अभियान’ (CASO) चलाया। इसका उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना था। यह अभियान जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों, मोहल्लों और संदिग्ध इलाकों में एक साथ चलाया गया।

संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस का सर्च अभियान

इस विशेष अभियान के दौरान, पुलिस टीमों ने उन लोगों के घरों और संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली, जो पहले नशीले पदार्थों की तस्करी या अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। इसके अलावा, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उनकी मौजूदा गतिविधियों की जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और उनके आपराधिक बैकग्राउंड की पुष्टि के लिए ‘PAIS’ ऐप का इस्तेमाल किया गया, जबकि संदिग्ध वाहनों के मालिक और अन्य विवरणों की जांच के लिए ‘VAHAN’ ऐप का उपयोग किया गया। साथ ही, मुख्य रास्तों और संवेदनशील जगहों पर चेकपॉइंट बनाए गए, ताकि वहां से गुजरने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की जा सके।

SSP ने खुद लिया सर्च अभियान का जायजा

इस अभियान पर  SSP अभिमन्यु राणा (IPS) ने कहा कि उन्होनें कई जगहों का दौरा किया, जहां-जहां तलाशी अभियान चल रहा था। ताकि पुलिस की कार्रवाई का जायजा लिया जा सके। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से बातचीत की।उन्होंने कहा कि अभियान पूरी सतर्कता और आपसी तालमेल के साथ पूरा किया जाए। युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा देना है।

नशे के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई

SSP अभिमन्यु राणा ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशंस – घेराबंदी और तलाशी अभियान) जैसे विशेष अभियानों का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के ठिकानों का पता लगाना, उनकी गतिविधियों पर नज़र रखना और अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी या किसी भी अन्य अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ, बिना किसी भेदभाव के, सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

विशेष लोक अदालत में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा चेक बाउंस के 5,267 मामलों का निपटारा; 206.63 करोड़ रुपये की राशि के समझौते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *