Faridabad में तेज रफ्तार SUV महिला चालक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, CCTV में कैद घटना

फरीदाबाद, 21 नवंबर फरीदाबाद शहर के NIT-3 इलाके में सड़क हादसा हुआ। जहां जिम करने पहुंची दो महिलाएं अपनी इनोवा कार को पार्क कर रही…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 21 नवंबर

फरीदाबाद शहर के NIT-3 इलाके में सड़क हादसा हुआ। जहां जिम करने पहुंची दो महिलाएं अपनी इनोवा कार को पार्क कर रही थी। इसी दौरान दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आई एक SUV कार ने दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।यह घटना 19 नवंबर की बताई जा रही है।

हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।जिसकी पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों महिलाएं इनोवा कार से उतरकर उसे पार्क कर रही थी। तभी सामने की तरफ से आई SUV ने उन्हें टक्कर मार दी।

घायल महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल

बताया जा रहा है कि SUV को एक महिला चला रही थी, जो सुबह जिम के लिए आई थी।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायल महिलाओं को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

अन्य खबरें जानें –

ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ‘ਚ ਬੇਖੌਫ਼ ਚੋਰਾਂ ਦਾ ਕਾਰਨਾਮਾ: ਬੁੱਧਰਾਮ ਦੀ ਚੱਕੀ ਤੋਂ ਨਕਦੀ ਵਾਲਾ ਗੱਲਾ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਫ਼ਰਾਰ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *