CM Arvind Kejriwal bail News: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(CM Arvind Kejriwal bail) को अंतरिम जमानत दे दी है. शीर्ष अदालत ने ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका को भी बड़ी पीठ के पास भेज दिया.
जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा- अरविंद केजरीवाल 90 दिन जेल में काट चुके हैं. हम निर्देश देते हैं कि केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए. हम जानते हैं कि वे निर्वाचित नेता हैं.
अब केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) की तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी. इस मामले में मुख्य न्यायाधीश तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति करेंगे. केजरीवाल को बड़ी बेंच के सामने मामले की सुनवाई होने तक अंतरिम जमानत मिल गई है, लेकिन केजरीवाल फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. वह फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं लेकिन ईडी मामले में उन्हें जमानत मिल गई है. इस मामले में वह फिलहाल जेल में ही रहेंगे. अरविंद केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी.



