पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार किया

चंडीगढ़, 16 नवंबर: राज्य में धान की खरीद का काम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में और खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री…

धान

चंडीगढ़, 16 नवंबर:

राज्य में धान की खरीद का काम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में और खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक की व्यक्तिगत निगरानी में सुचारू ढंग से और तेज़ गति से जारी है।

मंडियों में धान की कुल आवक 186 लाख मीट्रिक टन (एल.एम.टी.) का आंकड़ा पार कर गई है, जिसमें से 183 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री और खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री के नेतृत्व में हासिल की गई एक बड़ी उपलब्धि के तहत धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया है। 72 घंटे की खरीद के मुकाबले लिफ्टिंग का प्रतिशत 85.99 प्रतिशत है।

सूबा सरकार किसानों के लिए समय पर लिफ्टिंग और निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित करने के लिए बहु-स्तरीय तालमेल पर ज़ोर दे रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक के अनुसार सूबा सरकार किसान समुदाय द्वारा कड़ी मेहनत से पैदा किए गए दाने-दाने की खरीद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अब तक 8,28,793 किसानों को 42,404 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *