भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज जालंधर दौरे पर, समरसता संकल्प यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

जालंधर, 18 नवंबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पंजाब के दौरे पर हैं। आज नितिन नबीन जालंधर पहुंचेंगे। नितिन नबीन आज रायपुर गांव…

जालंधर

जालंधर, 18 नवंबर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पंजाब के दौरे पर हैं। आज नितिन नबीन जालंधर पहुंचेंगे। नितिन नबीन आज रायपुर गांव से 16 दिन तक चलने वाली समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य श्री गुरू रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता का संदेश और संत रविदास जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाना है।

यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

इस दौरान नितिन नबीन डेरा सचखंड बल्लां स्थित संत शिरोमणि गुरू रविदास जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। नितिन नबीन यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगें। दोपहर 2.55 बजे वें संत समाज के साथ सहभोज और संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा सात राज्यों और केन्द्रशासित राज्यों से गुजरेगी।यात्रा 18 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर 2026 तक चलेगी। यात्रा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी।यात्रा का समापन उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर में होगा।

अन्य खबरें जानें –

Zirakpur में फॉर्च्यूनर गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मां-बेटा बाल-बाल बचे, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *