जीरकपुर, 18 नवंबर
पंजाब के जीरकपुर में मंगलवार देर शाम उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एयरपोर्ट रोड पर पीआर-7 के नजदीक गांव शताबगढ़ के सुनसान इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।एक गोली फॉर्च्यूनर गाड़ी के पिछले हिस्से में लगी, दूसरी गोली गाड़ी के अगले शीशे में लगी। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए।गाड़ी में चंडीगढ़ निवासी एक महिला और उसका बेटा सवार थे और गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था।
प्रॉपर्टी विवाद में फायरिंग की आशंका
गनीमत यह रही कि दोनों इस हमले में बाल-बाल बच गए।घटना की सूचना मिलते ही जीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में फायरिंग के पीछे पुराना प्रॉपर्टी विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ वारदात के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
अन्य खबरें जानें –
ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਵੱਲੋਂ ਪੀ.ਐੱਚ.ਡੀ. ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਮੁਕੰਮਲ


