Gold Price: कमोडिटी बाजार में सोने की कीमत में गिरावट (Gold price in India) लगातार देखी जा रही है. अगर आप निवेश या खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं तो रेट के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. जुलाई के पहले हफ्ते में कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद थी लेकिन एक बार फिर भारत में सोने की मांग में गिरावट आई है, इसके बावजूद सोने के रेट में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया. सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच भारत में सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई. सोने की कीमतों में मंगलवार की गिरावट पिछले दिन से ज्यादा रही। सोमवार और मंगलवार दो दिनों में 24 कैरेट सोना 6000 रुपये प्रति 100 ग्राम तक गिर गया. हालांकि आज सोने की कीमतों में स्थिरता देखी गई.
आज की बात करें तो आज 22 कैरेट सोने की कीमत 67090 रुपये, 24 कैरेट सोने की कीमत 73190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 54890 रुपये है. अगर आप भारत में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 10 ग्राम की कीमत पता होनी चाहिए.
सोने में लगातार गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक बाजार में नरमी है और डॉलर में भी कुछ स्थिरता देखी जा सकती है. लेकिन अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए निवेश और खरीदारी का अच्छा समय है.



