Faridabad में देर रात चला पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, नाकेबंदी कर वाहनों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ

फरीदाबाद, 17 नवंबर फरीदाबाद में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 17 नवंबर

फरीदाबाद में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में नाकेबंदी कर पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों और राहगीरों की गहनता से जांच की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई।

नाकों पर हुई वाहनों की जांच

फरीदाबाद पुलिस की ओर से देर रात चलाए गए इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों ने नाके लगाए। क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और यातायात नियमों की भी जांच की। इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना, असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय कायम करना और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना रहा।

अन्य खबरें जानें –

हिमाचल शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा, जयराम बोले – सरकार के जाने का वक्त आ गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *