प्रेम प्रसंग को नहीं मिली मनजूरी; बेटी ने पिता को पत्थर से मार-मार कर मार डाला

Crime News: पिता को बेटी का प्रेम प्रसंग मंजूर नहीं था. रास्ते में रोड़ा बने पिता को रास्ते से हटाने के लिए बेटी ने आशिक…

Crime News: पिता को बेटी का प्रेम प्रसंग मंजूर नहीं था. रास्ते में रोड़ा बने पिता को रास्ते से हटाने के लिए बेटी ने आशिक के साथ मिलकर खूनी साजिश रची. ये मामला हरियाणा के फ़रीदाबाद का है. पिता की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया. एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सलीम उर्फ ​​लाला और कासिम का नाम शामिल है. आरोपी सलीम आदर्श कॉलोनी का रहने वाला है और आरोपी कासिम कुरेशीपुर का रहने वाला है. तीसरी आरोपी मृतक की नाबालिग बेटी है, जिसने आरोपियों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की योजना बनाई थी.

बता दें 27 जून को एसजीएम नगर थाने में गुमशुदगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें महिला ने अपने 55 वर्षीय पति मुस्तकीम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने वृद्ध की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला. एक जुलाई को न्यू कॉलोनी ग्राउंड में नाले में एक बुजुर्ग का शव दबा मिला था.
मृतक के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई गई, जिनसे उसकी पहचान मुस्तकीम के रूप में हुई. पुलिस मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर जांच कर रही थी, जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने इस घटना के मुख्य आरोपी सलीम को 6 जुलाई को मुल्ला होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसमें पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी सलीम मृतक की 16 वर्षीय लड़की से प्यार करता था. लड़की के पिता को यह मंजूर नहीं था. आरोपी सलीम और उसके दोस्त कासिम ने लड़की के साथ मिलकर लड़की के पिता मुस्तकीम की हत्या कर दी.

हत्या की योजना
पुलिस के मुताबिक, सलीम और उसके दोस्त कासिम ने लड़की (प्रेमिका) के साथ मिलकर उसके पिता मुस्तकीम की हत्या की योजना बनाई. योजना के मुताबिक 25 जून की शाम को बेटी ने खुद अपने पिता को आटा चक्की से आटा लाने के लिए भेजा. उसने बताया कि उसका मोबाइल सलीम के पास है और सलीम वहां आकर उसे दे देगा. लड़की की बात मानकर उसके पिता आटा चक्की पर गए, जहां उनकी मुलाकात सलीम और कासिम से हुई.

पत्थर से हमला
दोनों आरोपी बुजुर्ग मुस्तकीम को मोबाइल फोन देने के बहाने अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गए. उसे न्यू जनता कॉलोनी के मैदान में ले जाकर पत्थरों से मारकर हत्या कर दी गई और उसके शव को नाले में दफना दिया गया. सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी कासिम और लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *