Thailand के फुकेट में सुबह-सुबह आग का तांड़व, 11 लोगों की मौत और 36 लोग घायल, जांच जारी

फुकेट, 16 नवंबर थाईलैंड की मशहूर स्थल फुकेट में सोमवार सुबह-सुबह एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 1 लोगों की…

फुकेट

फुकेट, 16 नवंबर

थाईलैंड की मशहूर स्थल फुकेट में सोमवार सुबह-सुबह एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 1 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलोँ का अस्पताल  इलाज जारी है।

सुबह 3 बजे लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 3 बजे  पातोंग इलाके में फांग मुआंग साई कोर रोड स्थित एक व्यावसायिक इमारत में लगी। जिस इमारत में आग लगी, वहां गाड़ियों को किराए पर दिया जाता था। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास की इमारतों में तेजी से फैलनी लगी।

11 लोगों के शव बरामद

आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इमारत में आग बुझाने के बाद प्रशासन ने अंदर से 11 लोगों के शव बरामद किए।

फिलहाल आग लगन के कारणों का पता नहीं चल पाया। प्रशासन द्वारा जांच जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

अन्य खबरें जानें –

‘आप’ सरकार की योजनाएं बंद करने के सपने देखना बंद करे विपक्ष: भगवंत सिंह मान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *