Weather Update: मानसू ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update: मॉनसून इस वक्त पूरे देशभर में अपनी पकड़ बनाए हुए है.पिछले कुछ दिनों से पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है…

Weather Update: मॉनसून इस वक्त पूरे देशभर में अपनी पकड़ बनाए हुए है.पिछले कुछ दिनों से पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है जिसके चलते तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली. दिन बीच-बीच में धूप निकलने के बाद महानगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रिकार्ड हुआ जोकि पिछले दिनों के मुकाबले 5 डिग्री तक की बढ़त दिखा रहा है. वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सैल्सियस रहा जिससे शाम के बाद कुछ राहत महसूस हुई.(Weather news)

पंजाब (Punjab weather update) में मानसून की धीमी गति के कारण एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। अब मौसम विभाग ने 12 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस बीच तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश की आशंका है. इसके साथ ही तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है. आज मोहाली में सुबह से ही मौसम सुहावना हो गया है और हल्की बारिश हो रही है.

पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. गुरदासपुर में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इस मौसम (Punjab weather update) में डेंगू और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने बठिंडा को छोड़कर किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की है.

दिल्ली में आज भारी बारिश की संभावना
दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को पड़ी बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी कुछ जगहों पर बरसात हो सकती है. मॉनसूनी सीजन की बरसात ने दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दिलाई है. इसके साथ ही आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाओं की वजह से उमस से भी छुटकारा मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *