Hansi में कष्ट निवारण समिति की बैठक, शिक्षा मंत्री ने सुनीं लोगों की शिकायतें, 7 शिकायतों का मौके पर समाधान

हांसी, 15 नवंबर हांसी के राजकीय महाविद्यालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के…

हांसी

हांसी, 15 नवंबर

हांसी के राजकीय महाविद्यालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आम जनता की शिकायतें सुनी।मंत्री ने 7 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में  गंभीरता दिखाएं तथा प्रत्येक शिकायत का समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को एक ही समस्या के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

बैठक में विधायक विनोद भयाना ने भी विभिन्न शिकायतों और क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय के सभागार की छत की स्थिति का उल्लेख करते हुए नई छत बनवाने की मांग की। इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने संबंधित अधिकारियों को सभागार की नई छत बनाने के लिए आवश्यक एस्टीमेट तैयार करवाकर भिजवाने के निर्देश दिए, ताकि इस कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

  अन्य खबरें जानें –

Panchkula में स्कूली बस डिवाइडर से टकराई, कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *