गुरुग्राम, 12 नवंबर
गुरुग्राम के गांव सिधरावली में 35 वर्षीय दीपक हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय जतिन निवासी गांव सिधरावली के रूप में हुई है।
गुरूग्राम की अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने गांव सहरावन से आरोपी को दबोचा गया। 6 महीने की पुरानी मारपीट की रंजिश हत्या का कारण बताई जा रही है।मृतक दीपक ने आरोपी के भाई और उसके दोस्त को जान से मारने की भी धमकी दी थी। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दीपक की गोलियां मारकर हत्या कर दी।
बता दें कि 9 नवंबर की सुबह सिधरावली बस स्टैंड पर कार की अगली सीट पर दीपक का शव मिला था। मृतक दीपक पर भी हत्या के 2 मामलों सहित कुल 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश और हथियार की बरामदगी को लेकर जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें-



