कपूरथला, 12 नवंबर
कपूरथला जिले के कलवान गांव में पराली के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही समय में इसने वहां रखे पराली के बड़े-बड़े ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर से ही देखी जा सकती थीं, जबकि पराली के जलने से उठने वाले घने काले धुएं ने आसमान का रंग ही बदल दिया।
लाखों का स्टॉक जलकर राख
मिली जानकारी के अनुसार, वहां पराली का एक बड़ा भंडार जमा किया गया था। आग लगने से आशंका जताई जा रही है कि लाखों रुपये का स्टॉक जलकर राख हो गया है। आग इतनी तेजी से फैली कि पराली के ढेरों से उठने वाली लपटों और धुएं ने पूरे आसपास के इलाके को घेर लिया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
लाखों के नुकसान की आशंका
फिलहाल, आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पूरी तरह बुझने और नुकसान का आकलन करने के बाद ही कुल आर्थिक नुकसान का पता चल सकेगा। कलवान गांव की इस घटना ने एक बार फिर पराली के बड़े स्टॉक को सुरक्षित रखने और आग से बचाव के पर्याप्त इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अन्य खबरें जानें-



