‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 291वां दिन: पंजाब पुलिस ने 523 ठिकानों पर की छापेमारी; 174 काबू

चंडीगढ़, 7 नवंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 291वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप…

‘गैंगस्टरां ते वार

चंडीगढ़, 7 नवंबर: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 291वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 523 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान शुरू किया गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब के सहयोग से पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 291वें दिन पुलिस टीमों ने 174 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 83,063 हो गई है।

इसके अतिरिक्त, 148 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान तीन भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा, अपराधों अथवा आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी इस नंबर पर साझा की जा सकती हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ 616वें दिन भी जारी रखा। आज 129 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 1.3 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम भुक्की, 558 नशीली गोलियां और 400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही अभियान के 616 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 91,612 हो गई है।

नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 14 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *