इंदौर, 7 नवंबर
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के होने जा रहे शो के चलते डॉ. पंडितराव धरेनवर की शिकायत के बाद C21 मॉल में स्थित उस वेन्यू के मैनेजर को नोटिस भेजा गया है, जहाँ दिलजीत दोसांझ परफॉर्म करने वाले हैं। नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि दिलजीत दोसांझ को ऐसे गाने गाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए जो शराब, अफीम या ‘गन कल्चर’ (बंदूक संस्कृति) को बढ़ावा देते हों।
इसमें खास तौर पर ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जीभ विचों अफीम लभी’ और ‘जट्ट उत्ते फायर करदा’ जैसे गानों का जिक्र किया गया है। इस नोटिस की एक प्रति इंदौर के DM (जिला मजिस्ट्रेट) और पुलिस कमिश्नर को भी भेजी गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 15 नवंबर को इंदौर के C21 मॉल में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ऐसे गाने न गाएं।
अन्य खबरें जानें-




