Amritsar में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, 24 घंटे नाकेबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमृतसर, 7 नवंबर त्योहारी सीजन को देखते हुए अमृतसर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी के तहत अमृतसर पुलिस के अधिकार क्षेत्र…

अमृतसर

अमृतसर, 7 नवंबर

त्योहारी सीजन को देखते हुए अमृतसर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी के तहत अमृतसर पुलिस के अधिकार क्षेत्र के ज़ोन-1 में एक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च में PCR गाड़ियां, ज़ोन-1 के ADCP, कई ACP, अलग-अलग थानों के SHO और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे।

सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क

इस मौके पर DCP रविंदरपाल सिंह ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य असामाजिक और उपद्रवी तत्वों पर नज़र रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। उन्होंने बताया कि इलाके में 24 घंटे नाकेबंदी की गई है और पुलिस बल हाई अलर्ट पर है।

संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत दें सूचना

इसके अलावा शहर में आने-जाने वाले वाहनों पर नज़र रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी है। DCP ने जनता से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सड़क के गलत तरफ गाड़ियां पार्क न करें और पुलिस का सहयोग करें। अगर किसी को इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे, तो वे तुरंत संबंधित SHO, पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें या 112 नंबर पर कॉल करें।

 अन्य खबरें जानें-

छछरौली में बाल कुंज में SDM का खास तोहफा, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, उपहार बांटे, बच्चों की सुनीं समस्याएं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *