छछरौली में बाल कुंज में SDM का खास तोहफा, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, उपहार बांटे, बच्चों की सुनीं समस्याएं

यमुनानगर, 7 नवंबर दीपावली की रोशनी, त्योहारों का उत्साह और बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान बाल कुंज छछरौली में इस बार त्योहार का माहौल…

SDM

यमुनानगर, 7 नवंबर

दीपावली की रोशनी, त्योहारों का उत्साह और बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान बाल कुंज छछरौली में इस बार त्योहार का माहौल कुछ खास नजर आया। SDM जसपाल गिल ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें उपहार दिए और उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटीं। इस दौरान SDM ने बच्चों से बातचीत भी की।बच्चों से उनकी पढ़ाई, जरूरतों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है।

SDM ने सुनीं बच्चों की समस्याएं

SDM जसपाल गिल ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है और उनकी जरूरतों के समाधान के लिए गंभीरता से काम करेगा। SDM ने बाल कुंज के स्टाफ के साथ बैठक कर संस्थान की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कमियों को दूर करने के साथ व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखविंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों के साथ समय बिताया।

अंत में सवाल यही है कि बच्चों को सिर्फ त्योहारों पर उपहार और खुशियां देना ही काफी नहीं, बल्कि उनकी बेहतर शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य सुनिश्चित करना भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है।

 अन्य खबरें जानें-

लाडवा में CM सैनी की दीपावली, करोड़ों की दी सौगात, 63 गांवों को 21-21 लाख बांटे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *