हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कुबीर कुटिया में जैवलिन स्टार और ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नीरज को दीपावली की शुभकामनाएँ दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने अपनी मेहनत, प्रतिभा, और दृढ संकल्प से इंटरनेशनल लेवल पर देश का मान बढाया है। अपने प्रदर्शन से नीरज आने वाले समय में भी इंटरनेशनल लेवल पर तिरंगे की शान को ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।इस दौरान हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहे।
अन्य खबरें जानें-



