चंडीगढ़ की इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMCH सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट DDR नंबर 33 तारीख 31-10-2026, को दर्ज की थी।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 31.10.2026 को एक वायरलेस संदेश प्राप्त हुआ कि चंडीगढ़ के सेक्टर-29/C में ट्रिब्यून कार्यालय के पास एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इसी बीच, GMCH सेक्टर-32, चंडीगढ़ से एक अज्ञात व्यक्ति के मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना (CR नंबर 2026096100) प्राप्त हुई। मृतक की अब तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आम जनता से शव की पहचान के लिए मदद मांगी है।
अज्ञात मृतक का विवरण इस प्रकार है:-
नाम: अज्ञात
धर्म: अज्ञात
उम्र: लगभग 58 वर्ष
कद: लगभग 5’7″
रंग: सांवला (भूरा)
पहनावा: सफेद शर्ट और भूरे-लाल रंग की पैंट।
बालों का रंग: काले और सफेद।
शरीर: सामान्य



