मोहाली, 6 नवंबर
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। बीते कल मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने जापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी। इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय हॉकी ने अपने घरेलू मैदान पर भी चैंपियन बनने का ताज बरकरार रखा।
पहले हाफ में जापान टीम को बढ़त
मैच की शुरूआथ में जापान की टीम ने धमाकेदार शुरूआत की। जापान के खिलाड़ी ने तीसरे मिनट में गोल कर टीम 1-0 से बढ़त दिलाई। पहले हाफ तक भारतीय टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
दूसरे हाफ में भारतीय टीम की जबरदस्त वापसी
दूसरे हाफ में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की सेना ने जबरदस्त वापसी की। शिलानंद लाकड़ा ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दिलप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल दागकर भारतीय टीम की जीत पर मुहर लगा दी।
भारतीय टीम ने जापान की टीम को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की। हॉकी इंडिया ने सभी खिलाड़ियों को तीन लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को डेढ लाख रूपये पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।
10 गोल कर टॉप स्कोरर बने हरमनप्रीत
शिलानंद लाकड़ा को शानदार प्रदर्शन के चलते ‘प्लेयर ऑफ द मैच‘ चुना गया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में छह मैचों में कुल 10 गोल किए। इसलिए हरमनप्रीत सिंह को ‘हीरो ऑफ द टूर्नामेंट‘ और ‘टॉप स्कोरर‘ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कृष्ण पाठक को ‘गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट‘ चुना गया।
अन्य खबरें जानें-
23 दिन बाद होगा परविन्द्र सिंह झोटा का पोस्टमार्टम, देर रात पार्थिव शरीर को PGI चंडीगढ़ लाया गया



