Panchkula में जनप्रतिनिधि सम्मेलन, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया उद्घाटन, एक मंच पर जुटे पक्ष-विपक्ष के दिग्गज नेता

पंचकूला, 2 नवंबर हरियाणा विधान सभा की ओर से संविधान पखवाड़ा के तहत  पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ का आयोजन…

पंचकूला

पंचकूला, 2 नवंबर

हरियाणा विधान सभा की ओर से संविधान पखवाड़ा के तहत  पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन लोक सभा अध्यक्ष  ओम बिरला ने किया।विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण  की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कईं पूर्व विधायक और वर्तमान विधायकों शामिल हुए।कांग्रेस पार्टी के विधायक औऱ पूर्व विधायक भी इसमें शामिल हुए।

राज्य स्थापना के 60 साल पूरे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधन करते हुए कहा कि आज इस सभागार में हरियाणा की लोकतांत्रिक चेतना की कई पीढियां एक साथ उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी राजनीति की राहें अलग हो सकती हैं लेकिन हरियाणा की प्रगति और लोगों की खुशहाली हमारी साझा मंजिल हैं।हरियाणा स्थापना के 60 साल पूरे हो चुके हैं।

गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लें

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान पखवाड़े के तहत आयोजित यह सम्मेलन हमें गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य की दिशा तय करने का अवसर दे रहा है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  के आगमन से गरिमा कई गुना बढ़ी है।

15वीं विधानसभा में लोकतांत्रिक यात्रा जारी

सदन की मर्यादा और जनप्रतिनिधियों के दायित्वों पर आपका मार्गदर्शन सभी के लिए मूल्यवान है। हरियाणा ने अपने परिश्रम, साहस और संकल्प से प्रगति के नए अध्याय लिखे  हैं। साल 1966 में हरियाणा अस्तित्व में आया था। उस समय विधानसभा में 54 सदस्य थे, 1967 में सीटें बढ़कर 81 हुई और 1977 में 90 सीटें हुई। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज हम 15वीं विधानसभा के दौर में प्रदेश की लोकतांत्रिक यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

अन्य खबरें जानें-

Anuj Thakur passes away : टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का निधन, 33 साल की उम्र में दौरे पड़ने से मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *